हापुड़, मई 1 -- हापुड़ । कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग नौ स्थित एक होटल के सामने एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर टकराकर कूदकर दूसरी तरफ जा रही दूसरी कार से टकरा गई। इस हादसे में दोनों कारों के चालक घायल हो गए और कारें बुरी तरफ क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद हाईवे पर सड़क के एक तरफ यातायात बाधित हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराकर क्रेेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटवाकर यातायात व्यवस्था सुचारु कराई। पुलिस के अनुसार दिल्ली के मोहल्ला मेघवाला निवासी चालक वसीम अपनी वैगनार कार में सवार होकर मुरादाबाद की तरफ जा रहा था। वहीं कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र के माता मोहल्ला निवासी चालक मुकेश अपनी कार में सवार होकर हापुड़ से दिल्ली की तरफ जा रहे थे। एनएच-09 स्थित एक होटल के सामने ...