मुंगेर, मई 1 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। मुंगेर एनएच-80 पर हुए भीषण सड़क हादसे के बाद मुंगेर जिले में पुलिस और यातायात प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है। तेज रफ्तार और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर लगाम लगाने के लिए जमालपुर में बुधवार रात्रि से गुरुवार सुबह तक सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़कों पर पुलिस की सक्रियता देख ट्रीपल लोडिंग व मनचले वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा। गौरतलब है कि हाल ही में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के तेलिया तालाब के पास हुए हादसे के बाद एक्शन मोड में पुलिस आई है। घटना में ड्राइवर, मिस्त्री और हेल्पर की मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना ने प्रशासन को झकझोर दिया, जिसके बाद सख्त कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए। इधर, मुंगेर के पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद के आदेश पर जमालपुर-मुंगेर मार्ग पर "रोको-टोको" अभियान चलाय...