एनएच-80 बना 'मौत का खलिहान', पुलिस की चेतावनी का नहीं दिख रहा असर
लखीसराय, मई 15 -- कजरा, एक संवाददाता। मक्का की कटाई में तेजी आते ही मेदनी चौकी थाना क्षेत्र से गुजरने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग-80 एक बार फिर 'मौत के खलिहान' में तब्दील हो गया है। हैरानी की बात यह है कि सड़क पर मक्का फैलाने को लेकर खबर प्रकाशित होने और पुलिस द्वारा चेतावनी दिए जाने के बाद स्थिति सुधरने के बजाय और भयावह हो गई है। पहले जहां कुछ स्थानों पर ही मक्का सुखाया जा रहा था, वहीं अब खावा, खावा चंद्रटोला, वंशीपुर, भिड़हा, देवघड़ा, सलारपुर और रसूलपुर तक सड़क के दोनों किनारों पर बड़े पैमाने पर मक्का पसार दिया गया है। मेदनी चौकी पुलिस ने किसानों को सड़क से मक्का हटाने की हिदायत दी थी, लेकिन यह कार्रवाई महज कागजी साबित हुई। स्थानीय लोगों के अनुसार दिन में कुछ देर के लिए सड़क खाली दिखती है, पर शाम ढलते ही फिर मक्का बिछाने, दौनी करने और भंडार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.