भागलपुर, दिसम्बर 10 -- कहलगांव के काजीपुरा से जानमुहम्मदपुर के आगे नो-एंट्री क्षेत्र तक मंगलवार अहले सुबह करीब तीन किलोमीटर लंबा जाम लग गया। सुबह चार बजे से नौ बजे तक चले इस पांच घंटे के जाम ने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया। सड़क ढलाई होने के कारण एनएच-80 पर वन-वे परिचालन चल रहा है। इसी दौरान दो बड़े वाहनों के आमने-सामने आ जाने से यातायात पूरी तरह ठप हो गया। जाम की वजह से स्कूल जाने वाले बच्चे भी समय पर स्कूल नहीं पहुंच सके और वापस लौट आए। अनादीपुर से जानमुहम्मदपुर तक एक ओर सड़क निर्माण कार्य चलने के साथ ही विक्रमशिला-बटेश्वर स्थान पथ एवं श्यामपुर पथ के जुड़ाव बिंदुओं पर वाहनों का दबाव बढ़ने से स्थिति और गंभीर हो गई। सबसे बड़ी समस्या यह रही कि पांच घंटे तक कहीं भी पुलिस गश्ती दल नजर नहीं आया। स्थानीय लोगों की मदद से वाहनों की लंबी कतार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.