लखीसराय, जुलाई 3 -- लखीसराय, कार्यालय संवाददाता। राष्ट्रीय राजमार्ग-80 पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं के पीछे केवल तेज रफ्तार या चालक की लापरवाही ही जिम्मेदार नहीं है, बल्कि हाईवे से सीधे जुड़ी छोटी-छोटी गलियां और अनियोजित कट भी बड़ी वजह बनते जा रहे हैं। बड़हिया से लेकर लखीसराय और आगे मुंगेर तक कई ऐसे स्थान हैं, जहां ग्रामीण सड़कें और मोहल्लों की गलियां बिना किसी सुरक्षा व्यवस्था के सीधे एनएच-80 से जुड़ गई हैं। इन स्थानों पर न तो चेतावनी संकेत लगे हैं और न ही वाहनों की गति नियंत्रित करने की कोई व्यवस्था है। परिणामस्वरूप आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। लखीसराय शहर में विशेष रूप से अशोकधाम मोड़ से विद्यापीठ चौक तक कई मोहल्लों की गलियां सीधे राष्ट्रीय राजमार्ग से मिलती हैं। इन गलियों से निकलने वाले दोपहिया और चारपहिया वाहन अचानक हाईवे पर प्र...