छपरा, मई 3 -- मकेर । मकेर थाना क्षेत्र के एनएच-722 बाईपास पर रविवार की दोपहर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। इस हादसे में वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो मुजफ्फरपुर से छपरा की ओर जा रही थी। इसी दौरान मकेर बाईपास पर सामने से आ रहे एक ट्रक ने अचानक कट मार दिया। ट्रक को बचाने के प्रयास में स्कॉर्पियो चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद गाड़ी कुछ दूरी पर जाकर पलट गई। हादसे के बाद चालक किसी तरह वाहन से बाहर निकला और मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो को कब्जे में लेकर थाने ले गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह भी पढ़ें- ट्रक के धक्के से बाइक सवार महिला की मौत, रोड जामलगातार हो रही बारिश से मशरक में सड़कों पर जलजमाव मशरक । ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.