मेरठ, मार्च 21 -- मेरठ। मथुरा से हरिद्वार जा रहा 17 टन एलपीजी से भरा कैप्सूल(स्टोरेज टैंकर) शनिवार सुबह 6.30 मेरठ के कंकरखेड़ा में एनएच-58 के किनारे खाई में पलट गया। इस दौरान हड़कंप मच गया और पुलिस प्रशासनिक में अफरातफरी हो गई। रिसाव को लेकर पूरा इलाका सहम गया। सूचना पर दमकल टीम और गैल गैस कंपनी की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। शुक्र रहा कि रिसाव की स्थिति नहीं थी, अन्यथा आसपास का एक किलोमीटर से ज्यादा का दायरा खतरे में आ जाता और आग लग सकती थी। इस दौरान पुलिस ने हाइवे को एक ओर से बंद कर दिया। चार क्रेन बुलाई गई और 10.40 बजे एलपीजी कैप्सूल को निकाला जा सका। इस दौरान टीम और आसपास के लोगों की सांसें अटकी रही।मथुरा से 17 टन एलपीजी से भरा कैप्सूल(स्टोरेज टैंकर) शनिवार को हरिद्वार भेजा जा रहा था। कंकरखेड़ा के खड़ौली में राज रिसोर्ट के सामने सुबह ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.