सीवान, जनवरी 7 -- दरौंदा, एक संवाददाता। स्थानीय बाजार एवं प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सामने भाकपा माले और अखिल भारतीय खेत मजदूर ग्रामीण सभा के माध्यम से मार्च निकाल कर अंचलाधिकारी के समक्ष मंगलवार को प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए इंकलाबी नौजवान के जिला सचिव व माले नेता जयशंकर पंडित ने कहा कि भीषण शीतलहर के बीच दलित गरीबों के घर-बस्तियां उजाड़ी जा रही है। अपने ही देश में लोग खुले आसमान में रहने को मजबूर है। अतिक्रमण हटाने के नाम पर दलित गरीबों की बस्तियां मिटाने का खेल सरकार कर रही है। यह अमानवीय ही नहीं गैर कानूनी भी है। एनएच 531 पर दरौंदा बाजार से पूरब जलनिकासी के लिए लगाए गए पुल को बंद कर दिया गया है। मार्च में अरविंद प्रसाद, पंकज यादव, रामायण यादव, दिनेश राम, हामिद अंसारी, दिनेश राम, बृजवासनी सिंह, परमेश्वर साह, विनोद ...