गुमला, जून 8 -- गुमला, प्रतिनिधि । सदर थाना क्षेत्र के खोरा पतरा टोली के समीप एनएच-43 पर वाहन की टक्कर से बाइक सवार 35 वर्षीय अलिफ साहू की मौत हो गई। घटना रविवार देर शाम की बताई जा रही है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल अलिफ साहू को तत्काल सदर अस्पताल गुमला पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।जानकारी के अनुसार खोरा निवासी अलिफ साहू पुट्टी मिस्त्री का कार्य करता था। रविवार को वह काम के सिलसिले में बाइक से पालकोट गया था। काम समाप्त कर घर लौटने के दौरान खोरा पतरा टोली के समीप एक वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि वाहन चालक मौके से फरार हो गया।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस सोमवार सुबह घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच की। इसके बाद शव को कब्ज...