गढ़वा, अप्रैल 21 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। मंगलवार को गढ़वा विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी सड़क पर उतर सदर अस्पताल चौक के पास निर्माणाधीन एनएच 39 सड़क और उससे हो रही परेशानियों को लेकर गहरी नाराजगी जतायी। संवेदक व इंजीनियर पर कार्रवाई करने और मामले को सदन तक ले जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि गढ़वा शहर में सड़क का निर्माण दो वर्ष से किया जा रहा है। संवेदक और इंजीनियर की लापरवाही का दंश पूरा शहर झेल रहा है। जहां जहां गिट्टी व डस्ट डाल दिया वहां धूल उड़ रहा है। लोग कईं बीमारी से ग्रसित हो रहे हैं। सड़क लोगों की सुविधा के लिए बनाई जाती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों की सुविधा के लिए सड़क निर्माण कराने का काम कर रहे हैं लेकिन यह सड़क लोगों के लिए सुविधा नहीं बल्कि आफत बन गई है। उन्होंने कहा कि जो सड़क बन रही है व किनारे के दुकान से दो फीट ऊंचा बनाई जा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.