जमुई, जून 1 -- बरहट । निज संवाददाता एनएच 333 के जमुई- लक्ष्मीपुर मुख्य मार्ग के मनुषघट्टा पुल ,जमुई मलयपुर मुख्य मार्ग तथा बायपास रोड स्थित आंजन पुल एवं जमुई झाझा मुख्य मार्ग के कटौना गांव के पास इलाका इन दिनों दुर्घटनाओं का केंद्र बनता जा रहा है। इसका कारण पुल पर जमी बालू की मोटी का जमना है जो उस मार्ग पर चलने वाले राहगीरों तथा मोटरसाइकिल चालकों के लिए जानलेवा साबित हो सकता है । पुल तथा उसके आसपास बालू जमा रहने के कारण सड़क इतनी फिसलनभरी हो चुकी है कि तेज रफ्तार वाहन अचानक संतुलन खो दुर्घटना का शिकार हो सकता है। यह भी पढ़ें- जंगली जानवर कर रहे हैं फसल को नष्टस्थानीय ग्रामीणों की चिंता स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार दिन के उजाले में सड़क पर गिरा बालू देख बाईक सवार किसी तरह संभल जाते हैं किन्तु रात के अंधेरे में कई चालक इस बालू पर फिसलकर घायल ह...