सीवान, जून 6 -- भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र से होकर गुजरने वाली एनएच-331 पर हिलसड़ गांव स्थित हनुमान मंदिर के समीप गुरुवार की रात दो बाइकों की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में दो अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों की हालत चिंताजनक बनी हुई है। जानकारी के अनुसार गुरुवार रात करीब 10 बजे हिलसड़ गांव निवासी रामा सिंह तथा ब्रह्मस्थान गांव निवासी सत्येन्द्र सिंह बाइक से जा रहे थे। जैसे ही वे हिलसड़ हनुमान मंदिर से लगभग 100 मीटर उत्तर एनएच-331 पार करने लगे, उसी दौरान मलमलिया की ओर से तेज रफ्तार में आ रही एक अन्य बाइक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटनास्थल पर लोगों की मदद घटना के बाद दूसरी बाइक का चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिख...