हजारीबाग, जून 14 -- हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि एनएच-33 स्थित भारत माता चौक के समीप पिछले एक घंटे से भी अधिक समय से भीषण जाम की स्थिति बनी हुई है। पुलिया की मरम्मत कार्य के कारण सड़क के एक हिस्से को बंद कर दिया गया है, जिससे वाहनों का सारा दबाव एक ही लेन पर आ गया है। इस कारण दोनों दिशाओं में वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं।स्थानीय लोगों के अनुसार, पुलिया की मरम्मत के चलते ट्रैफिक को वन-वे कर दिया गया है। अचानक से वाहनों की संख्या बढ़ने और संकरे मार्ग से आवाजाही के कारण वाहनों की रफ्तार थम गई है। वहीं मौसम की मार और बारिश के कारण भी चालकों को वाहन चलाने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है, जिससे स्थिति और भी भयावह हो गई है। यह भी पढ़ें- 4343444334 समाचार लिखे जाने तक लंबा जाम होने के कारण यात्री अपने गंतव्य तक समय से नहीं पहुंच पा रहे हैं। सबसे अधिक...