जमशेदपुर, मार्च 22 -- राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-33 के दोनों किनारों पर स्ट्रीट लाइटें नहीं जलतीं। इससे यहां रहने वाले लोगों और राहगीरों को रोज जान जोखिम में उठाकर गुजरना पड़ रहा है। घनी आबादी से घिरे इस हाइवे पर लोग घर से निकलकर आसपास की दुकानों तक खरीदारी के लिए आते हैं, लेकिन सड़क पर पहुंचते ही उन्हें अंधेरे का सामना करना पड़ता है। राहगीरों का कहना है कि हाइवे पर कई जगहों पर स्ट्रीट लाइटें खराब हैं, जिसके कारण सड़क पर गड्ढे तक दिखाई नहीं देते। जब कोई भारी वाहन गुजरता है तो उसकी हेडलाइट की रोशनी से कुछ देर के लिए सड़क पर उजाला होता है, लेकिन वाहन निकलते ही फिर अंधेरा छा जाता है। फिलहाल हाइवे पर फ्लाईओवर का निर्माण जारी है। सड़क के बीच बने डिवाइडर पर लोहे के सरिया, रोड़े और अन्य निर्माण सामग्री रखी है, जिससे रात के समय लोगों के टकराने का खत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.