रांची, जून 23 -- ओरमांझी, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय उच्च पथ-33 पर ओरमांझी के पास सोमवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक बाल-बाल बच गया। मृतक की पहचान कुल्ही गांव निवासी गुद्दी मुंडा के 18 वर्षीय पुत्र तिमलेश मुंडा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार तिमलेश अपने दोस्त रौशन के साथ मोटरसाइकिल से रामगढ़ से घर लौट रहा था। इसी दौरान ओरमांझी के पास ढाबा के समीप अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े। सूचना मिलने पर पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए रिम्स भेजा, जहां चिकित्सकों ने तिमलेश को मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- सड़क दुघर्टना में दो युवकों की मौत,मातम पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...