जमशेदपुर, फरवरी 3 -- जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने सोमवार को जनशिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पारडीह काली मंदिर से डेंटल कॉलेज तक एनएच-33 पर बन रहे ऊपरी पथ निर्माण कार्य (फ्लाईओवर) का स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ एनएचएआई के अधिकारी और अभियंता मौजूद थे। उन्होंने पारडीह से बालीगुमा तक चल रहे निर्माण कार्य का जायजा लिया और मौके पर ही समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों ने धूल उड़ने, आवागमन में परेशानी और क्रॉस रोड की कमी की शिकायतें रखीं। सरयू राय ने कहा कि निर्माण कार्य के कारण कई स्थानों पर धूल की मोटी परत जम गई है, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। उन्होंने धूल नियंत्रण के लिए नियमित और गहरे पानी छिड़काव तथा जहां मोटी परत जमी है, वहां जेसीबी से सफाई कराने का निर्देश दिया, जिस पर एनएचएआई अधि...