किशनगंज, फरवरी 5 -- बहादुरगंज, निज संवाददाता। गुरुवार को बहादुरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 327ई फोरलेन मुस्लिम चौक के पास एक अज्ञात बुजुर्ग का शव बरामद हुआ। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस द्वारा पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पतालप भेज दिया। थानाध्यक्ष संदीप कुमार के अनुसार अज्ञात बुजुर्ग के शव की शिनाख्त नहीं हो पायी है। स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को बताया गया कि मृतक विगत कई दिनों से मुस्लिम चौक के पास फुटपाथ पर रहकर भिक्षाटन करता था। गुरुवार को अज्ञात बुजुर्ग का शव चौक के पास सड़क किनारे फुटपाथ पर पड़े बिछावन के पास पड़े रहने की सूचना पर पुलिस को मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी। पअज्ञात बुजुर्ग के मौत को प्रथम दृष्टया सामान्यं मौत मानकर शिनाख्त करने में जुट गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली...