बक्सर, दिसम्बर 20 -- पेज-04 के लिए बक्‍सर में ग्रीनफील्‍ड 4 लेन सड़क 21 किलोमीटर होगा लंबा एनएच-319 ए मार्ग शहर के लिए बनेगा लाइफलाइन बक्सर, हमारे संवाददाता। एनएच-319ए (बक्सर-चौसा-मोहनिया) के निर्माण में तेजी आ रही है। करीब 80 फीसदी भूमि पर ट्रेचिंग (मिट्टी की खुदाई) का कार्य शुरू हो गया है। यह उम्मीद की जा रही है कि ग्रीनफील्‍ड 4 लेन सड़क जो 21 किलोमीटर लंबा है जल्द बनकर तैयार हो जाएगा। एनएच-319 ए के निर्माण के लिए सबसे अहम भूमि अधिग्रहण और मुआवजे की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। चुन्नी पंचायत के कुछ रैयतों ने अपने मुआवजा को लेकर प्रशासन को घेरा था। भू-अर्जन से जुड़े अधिकारियों ने चुन्नी पंचायत में कैंप लगाया था। इससे संबंधित रैयतों को बुलाया गया था। जिसमें महज चार रैयत अपना दस्तावेज प्रशासन के समक्ष रख पाये। वहीं अन्य के भूमि का बंटवारा ...