बेगुसराय, जून 9 -- बीहट, निज संवाददाता। एफसीआई थाना क्षेत्र में बीहट रतन चौक के समीप सोमवार की शाम सड़क दुर्घटना में युवक की मौत से ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। यह भी पढ़ें- अनियंत्रित कार के धक्के से साइकिल सवार की मौतग्रामीणों की मांग लगातार हो रहे हादसों की रोकथाम के प्रति जिला प्रशासन व एनएचएआई के संवेदनहीन बने रहने पर लोगों ने आक्रोश जताते हुए बीहट से बरौनी जीरोमाइल तक अविलंब सर्विसरोड का निर्माण कार्य पूरा कराने की मांग की। सड़क दुर्घटना में मरे बीहट के रमेश पासवान के परिजनों को मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सोमवार की रात करीब तीन घंटे के लिए एनएच-31 को जाम रखा।विधायक का सहयोग तेघड़ा विधायक रजनीश कुमार के द्वारा तत्काल शव के दाह संस्कार के लिए सात हजार रुपये से सहयोग करने तथा विधिसम्मत मुआवजा दिलाने के आश्वासन के बाद लोग शांत हु...