एनएच-31 पर बाइक दुर्घटना में तीन युवक घायल, दो रेफर
भागलपुर, मई 15 -- बिहपुर,संवाद सूत्र। एनएच 31 पर इंदिरा मंच चौक से पूरब एक बाइक शोरूम के सामने बुधवार की रात सड़क दुर्घटना में बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। सभी युवक खगड़िया जिले से भोज में शामिल होने के लिए खरीक थाना क्षेत्र के लत्तीपुर जा रहे थे। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जीएमसीएच पूर्णिया रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि सामने से आ रही वाहनों की तेज रोशनी के कारण बाइक चालक की आंख चौंधिया गई, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। यह भी पढ़ें- आमने-सामने की भिड़ंत में युवक गंभीर, धनबाद रेफर घायलों की पहचान खगड़िया जिला के पसराहा थाना क्षेत्र अंतर्गत भेमरी गांव निवासी अरसद अली (32 वर्ष), ऐजूब अली (30 वर्ष) और धीरज कुमार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.