कटिहार, अप्रैल 2 -- कटिहार, निज प्रतिनिधि सांसद तारिक अनवर ने गेड़ाबाड़ी-मालदा व हरिश्चंद्रपुर के बीच एनएच 31 के लंबित निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा कराने को लेकर केंद्रीय सड़क व परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखा। सांसद ने मंत्री को लिखे पत्र में कहा है कि सड़क निर्माण का काम कई जगह अब भी अधूरा है या अब तक पूरा नहीं किया जा सका है। इस कारण पश्चिम बंगाल को जाने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। सांसद ने बताया कि केंद्रीय मंत्री ने पत्र के जवाब में कहा है कि संबंधित अधिकारियों को इससे अवगत कराते हुए निर्माण कार्य जल्द पूरा कराने को कहा गया है। सांसद ने कहा कि एनएच 31 के लंबित निर्माण को शीघ्र पूरा कराए जाने का आश्वासन केंद्रीय मंत्री ने दिया है। बताते चलें कि गेड़ाबाड़ी से पश्चिम बंगाल एनएच 81 अब एनएच 31 का निर्माण पूरा...