बेगुसराय, सितम्बर 16 -- बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। लाखो थाना क्षेत्र के इनियार व पनसल्ला गांव के बीच बुधवार को एनएच -31 किनारे गड्ढे में एक महिला का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई। घटना की सूचना मिलते ही थाने की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। शव देखने से प्रतीत होता है कि इसकी दोनों आंख में गहरे जख्म थे। खून निकला हुआ था। बाएं हाथ में गोदना से अंग्रेजी में प्रशांत व प्रीति नाम अंकित है। पुलिस को आशंका है किसी ने इसकी दूसरी जगह हत्या कर शव को लाखो थाना क्षेत्र में फेंका दिया हो। पुलिस ने शव को सदर अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम कराने के बाद 72 घंटे के लिए शव को डी-फ्रीज में रखा गया है ताकि उसकी शिनाख्त हो सके। एनएच-31 किनारे एक महिला के शव मिलने की जानकारी किसी ने लाखो थाने की पुलिस को दी। उसके बाद लाखो थानाध्यक्ष पुल...