लखीमपुरखीरी, अगस्त 25 -- चपरतला। परिवहन विभाग की टीम ने मंगलवार को नेशनल हाईवे-30 पर प्रवर्तन अधिकारी डॉ. कौशलेन्द्र सिंह के नेतृत्व में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। टीम ने ऑटो, स्कूली वैन, ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक डबल-डेकर बस समेत करीब एक दर्जन वाहनों पर कार्रवाई करते हुए 5.50 लाख रुपये का जुर्माना वसूला। चेकिंग के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों को रोककर दस्तावेज और अन्य मानकों की जांच की गई। कार्रवाई के बाद सभी वाहनों को संबंधित थानों में खड़ा कराया गया। परिवहन विभाग की कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा। अधिकारियों ने नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रखने की बात कही। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: कलेर में वाहन चेकिंग अभियान, चार वाहनों से 7 हजार रुपये जुर्माना

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...