बेगुसराय, दिसम्बर 15 -- बछवाड़ा, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के मोहनियां ढाला के समीप एनएच-28 पर शनिवार की देर रात बाइक की ठोकर से एक वृद्ध की मौत हो गई। मृतक की पहचान रानी- दो पंचायत के बेगमसराय निवासी स्वर्गीय रामचंद्र चौधरी के 65 वर्षीय पुत्र बैद्यनाथ चौधरी के रूप में की गई है। ग्रामीणों ने बताया कि वे गुप्ता बांध के पार शौच करने गए थे। सड़क पार कर घर लौटने के दौरान वे बाइक की चपेट में आ गए। सिर में गंभीर चोट लगने एवं अत्यधिक रक्तस्राव होने के कारण घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद बाइक सवार गाड़ी समेत भाग निकला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...