बेगुसराय, मार्च 5 -- बछवाड़ा,निज संवाददाता। राष्ट्रीय उच्च पथ-28 पर सूरो बनिया टोल के समीप मंगलवार की दोपहर तेज रफ्तार बाइक की ठोकर से एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान गोविंदपुर तीन पंचायत के वार्ड संख्या 13 सूरो बनिया टोल निवासी राम बहादुर साह की 55 वर्षीया पत्नी मीना देवी के रूप में की गई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उक्त महिला सड़क पार कर रही थी। इसी बीच तेज रफ्तार में गुजर रही मोटरसाइकिल की चपेट में आ गई। घटना के बाद बाइक सवार बाइक समेत दलसिंहसराय की तरफ भाग निकला। स्थानीय लोगों ने महिला को घायल अवस्था में इलाज के लिए बछवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल बेगूसराय रेफर किया गया। सदर अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.