एनएच-28 पर अनियंत्रित होकर आम लदा मिनी ट्रक पलटा
समस्तीपुर, मई 29 -- सरायरंजन। मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के चौसीमा गांव के निकट एन एच 28 पर शुक्रवार की सुबह आम से भरा मिनी ट्रक पलट गया। ट्रक पलटने के बाद सड़क पर आम के कैरेट गिर कर बिखड़ गये। हालांकि इस घटना में चालक एवं खलासी बाल बाल बच गये। हालांकि सड़क पर कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई थी। घटना के संबंध में लोगों ने बताया कि उक्त ट्रक बेगुसराय की ओर से ताजपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान ट्रक अनियंत्रित हो गया और पलट गया। घटना की सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से आम के सभी कैरेट को सुरक्षित दूसरे गाड़ी में लोड कराया। इसके बाद सड़क पर यातायात सामान्य हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.