किशनगंज, मार्च 16 -- किशनगंज। एनएच-27 के सर्विस रोड के किनारे बने नाले का ढक्कन कई जगहों पर क्षतिग्रस्त हो गया है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। टूटे और धंसे हुए ढक्कनों के कारण राहगीरों को काफी सावधानी से गुजरना पड़ता है। खासकर रात के समय यह स्थिति और खतरनाक हो जाती है, क्योंकि कई स्थानों पर पर्याप्त रोशनी भी नहीं है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार राहगीर दुर्घटना ग्रस्त हो चुके हैं। यदि जल्द मरम्मत नहीं हुई तो बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों ने संबंधित विभाग से क्षतिग्रस्त ढक्कनों को तुरंत बदलने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...