एनएच-27 पर हादसे में वृद्ध की मौत
मधुबनी, जून 16 -- पंडौल। एनएच-27 पर हुए एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान तमुरिया थाना क्षेत्र निवासी दुखी राउत के पुत्र बुधन राउत के रूप में हुई है। घटना रविवार की बताई जा रही है। बुधन राउत अपनी पुत्री से मिलने सरिसब पाही आए थे। वहां से लौटने के बाद वे अपनी दूसरी पुत्री के घर जाने के लिए एनएच-27 पार कर दूसरी ओर वाहन पकड़ने जा रहे थे। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के कुछ समय बाद स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे लहूलुहान अवस्था में पड़े व्यक्ति को देखा और इसकी सूचना पंडौल थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पहचान का प्रयास किया। इसके लिए मृतक की तस्वीर आसपास के जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों के बीच भेजी गई, लेकिन तत्का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.