गोपालगंज, अप्रैल 3 -- कुचायकोट,एक संवाददाता। राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर पिछले चार दिनों से लगा भीषण महाजाम शुक्रवार को समाप्त हो गया। जाम की वजह से यूपी-बिहार सीमा तक 10 से 15 किलोमीटर लंबी वाहनों की कतारें लगी हुई थीं। शुक्रवार को डीएम पवन कुमार सिन्हा के मौके पर पहुंचने और हस्तक्षेप के बाद करीब दो घंटे के भीतर यातायात सुचारु हुआ। बलथरी स्थित जलालपुर समेकित चेकपोस्ट पर भारी वाहनों की सघन जांच के कारण ट्रैफिक थम गई थी। जांच प्रक्रिया में एक वाहन पर 15 से 30 मिनट तक का समय लग रहा था। जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग रही थीं। हजारों की संख्या में ट्रक, बस, कार और अन्य वाहन जाम में फंसे रहे। कई चालक तो 24 घंटे से जाम में फंसे थे। इनमें असम, पश्चिम बंगाल, झारखंड, नेपाल और बांग्लादेश की ओर जाने वाले वाहन भी थे। गर्मी के कारण बसों में सफर कर रहे बच...