मधुबनी, अप्रैल 25 -- धर्मेंद्र नारायण झा झंझारपुर। झंझारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिमरा दुर्गास्थान के समीप एनएच 27 पर शनिवार सुबह एक सड़क हादसा हुआ। सुबह करीब साढ़े आठ बजे फुलपरास से दरभंगा की ओर जा रही एक अनियंत्रित पिकअप पलट गई। इस दुर्घटना में पिकअप के चालक को हल्की चोटें आईं, लेकिन वह पूरी तरह सुरक्षित बताया जा रहा है। हादसे के बाद पिकअप में लदा भारी मात्रा में खीरा और सजमैन सड़क पर बिखर गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पिकअप के पलटते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। हालांकि, मदद करने के बजाय कुछ लोग सड़क पर बिखरी सब्जियों को समेटने में जुट गए। देखते ही देखते स्थानीय लोग आधा से अधिक खीरा और सजमैन अपने साथ घर लेकर चले गए। ग्रामीण चौकीदार दिलीप कुमार ने बताया कि पिकअप फुलपरास से सब्जी लादकर दरभंगा की मंडी पहुंचाने के लिए निकली थी...