सुपौल, जून 7 -- बलुआ बाजार, एक प्रतिनिधि भीमपुर पुलिस ने शनिवार को शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एनएच-27 से गुजर रही एक कार से 249 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। कार्रवाई के दौरान दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने शराब लदी कार को भी जब्त कर लिया है। गिरफ्तार दोनों आरोपित पश्चिम बंगाल के रहने वाले बताए गए हैं। जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शराब की बड़ी खेप कार के जरिए क्षेत्र से होकर गुजरने वाली है। सूचना मिलते ही भीमपुर थानाध्यक्ष मिथिलेश पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम को सक्रिय किया गया और भीमपुर वार्ड संख्या-14 के समीप वाहन जांच अभियान चलाया गया। यह भी पढ़ें- एनएच-27 पर शराब की बड़ी खेप पकड़ी गई, कार से 249 लीटर विदेशी शराब जब्त इसी दौरान बीआर-10 एएल-0193 नंबर की एक कार पुलिस को देखकर तेज गति से भाग...