एनएच-27 पर डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार
मधुबनी, जून 19 -- झंझारपुर। थाना क्षेत्र के कन्हौली पुल के समीप एनएच-27 पर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर से टकरा गई। हादसा इतना जोरदार था कि डिवाइडर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि कार के अगले हिस्से समेत दोनों चक्कों को भारी नुकसान पहुंचा। दुर्घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।
स्थानीय लोगों की जानकारी स्थानीय लोगों के अनुसार कार दरभंगा की ओर से फुलपरास की दिशा में जा रही थी। कन्हौली पुल के समीप अचानक चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और कार सीधे डिवाइडर से जा भिड़ी। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए। हालांकि तब तक चालक वहां से निकल चुका था।
पुलिस का एक्शन सूचना मिलने पर झंझारपुर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और क्षतिग्रस्त कार को हटाकर अपने कब्जे में ले लिया। जांच के दौरान पुलिस को वाहन से द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.