बस्ती, मार्च 9 -- बस्ती, निज संवाददाता। जिले से गुजरने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच 27) पर सड़क दुर्घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते एक माह के भीतर इस मार्ग पर लगभग 55 सड़क हादसे हो चुके है, जिनमें से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल होकर हाथ व पैर गवां चुके है। इस मार्ग पर लगातार हो रहे दुर्घटनाओं को लेकर लोगों की चिंता बढ़ गई है। इस हाईवे पर दुर्घटनाओं की प्रमुख वजह अवैध कट, सड़क किनारे अवैध पार्किंग व शराब पीकर वाहन चलाना रहा। कई स्थानों पर लोगों ने मनमाने तरीके से कट बना लिए है। जिससे अचानक वाहन मुड़ने के कारण तेज रफ्तार से आ रहे वाहनों की भीड़ंत हो जाता है। इसके अलावा ढाबों व दुकानों के सामने अवैध पार्किंग की वजह से हादसों का कारण बना हुआ है। वहीं एनएचएआई ने सड़क सुरक्ष सप्ताह का आयोजन भी किया ...