पूर्णिया, जून 3 -- पूर्णिया, कार्यालय प्रतिनिधि। सीमांचल की जीवनरेखा माने जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-27 की बदहाल स्थिति को लेकर पूर्णिया सिविल सोसायटी ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री से हस्तक्षेप की मांग की है। संस्था का कहना है कि सड़क की जर्जर हालत केवल यातायात की समस्या नहीं है, बल्कि इसका सीधा असर क्षेत्र की अर्थव्यवस्था, व्यापार और कृषि पर पड़ रहा है। पूर्णिया सिविल सोसायटी के अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि एनएच-27 की स्थिति क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास में बाधा बन रही है। उन्होंने केंद्र सरकार से सड़क की मरम्मत एवं उन्नयन के लिए त्वरित कदम उठाने की मांग की है। यह भी पढ़ें- चार हजार करोड़ से खगड़िया-पूर्णिया फोरलेन परियोजना को मिली हरी झंडी: सांसद सोसायटी द्वारा भेजे गए ज्ञापन में कहा गया है कि एनएच-27 उत्तर बि...