बोकारो, अप्रैल 9 -- बोकारो, प्रतिनिधि। बुधवार को जनता मजदूर सभा यूनियन के महासचिव साधु शरण गोप ने केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर एनएच-23 के उकरीद मोड़ से सिवनडीह तक बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि इस मार्ग पर लगातार हो रही दुर्घटनाओं में लोगों की जान जा रही है, जिसे फ्लाईओवर निर्माण से रोका जा सकता है। पत्र में उन्होंने उल्लेख किया कि यह क्षेत्र अब डेंजर जोन के रूप में जाना जाने लगा है। यहां लंबी दूरी के वाहनों के साथ-साथ स्थानीय ग्रामीणों व बोकारो स्टील प्लांट के मजदूरों का चार शिफ्ट में आवागमन होता है। साधु शरण गोप ने बताया कि बड़ी गाड़ियां, बस, कार, मोटरसाइकिल, साइकिल व पैदल यात्रियों की भारी आवाजाही तके साथ साथ सड़क की संकीर्णता दुर्घटनाओं का मुख्य कारण है। उन्होंने केंद्र सरकार से जल्द फ्लाईओवर ...