सीवान, जून 8 -- बसंतपुर, एक संवाददाता। बसंतपुर मुख्यालय स्थित एनएच-227ए मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण की समस्या एक बार फिर गंभीर हो गई है। सड़क के दोनों किनारों पर फल और सब्जी विक्रेताओं द्वारा ठेला व दुकानें लगाने से प्रतिदिन जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। हालात ऐसे हैं कि राहगीरों, वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को घंटों जाम में फंसना पड़ रहा है, जबकि पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि फल और सब्जी विक्रेता सड़क से सटाकर दुकानें लगा रहे हैं, इससे सड़क की चौड़ाई काफी कम हो गई है।

अतिक्रमण की स्थिति इसकार, दिनभर छोटे-बड़े वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं। लोगों का कहना है कि प्रशासन और संबंधित अधिकारियों की उदासीनता के कारण समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। बताया जाता है कि करीब छह माह पूर्व पुलिस-प्रशासन द्वारा राष्ट्रीय...