एनएच-220 पर बड़ा हादसा टला, अनियंत्रित हाईवा झाड़ी में घुसा
सराईकेला, मई 15 -- राजनगर संवाददाता। हाता-चाईबासा मुख्य मार्ग (एनएच-220) पर राजनगर विद्युत सब स्टेशन के समीप मंगलवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। तेज रफ्तार से जा रहा एक खाली हायवा अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे झाड़ी में जा घुसा। हालांकि हायवा पलटा नहीं, जिससे एक बड़ी घटना टल गई। वहीं चालक भी सुरक्षित बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार हायवा संख्या जेएच 05 बीबी 2378 चाईबासा की ओर जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन की गति काफी तेज थी। जैसे ही हायवा राजनगर विद्युत सब स्टेशन के पास पहुंचा, चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और हायवा सड़क किनारे झाड़ियों में जा घुसा। यह भी पढ़ें- हायवा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे झाड़ी में घुसा और हायवा पलटते पलटते बचा घटना के बाद कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.