हाजीपुर, मई 15 -- भगवानपुर। सं.सू. पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार शराब एवं अवैध कारोबारियों के खिलाफ चलाए जा रहे विषेश अभियान के तहत गुरुवार को पुलिस ने कार सवार दो तस्करों को 60 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार कर लिया। यह भी पढ़ें- सुरसंड में बारात की तर्ज पर सजाई कार, 71 लाख रुपये का गांजा लेकर निकले सवार, दो गिरफ्तार विशेष अभियान का विवरण इस संबंध में एसडीपीओ सदर-2 लालगंज गोपाल मंडल ने सराय थाना पर पीसी कर बताया कि आरक्षी अधीक्षक वैशाली के निर्देशानुसार शराब और अवैध कारोबारीयों के खिलाफ विषेश अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक कार पर गांजा की बड़ी खेप मुजफ्फरपुर से हाजीपुर की ओर जा रही है। सूचना मिलते ही आरक्षी अधीक्षक ने एक टीम गठित की, जिसमें डीआईयू एवं सराय थाना पुलिस को शामिल किया गया।गिरफ्ता...