हाजीपुर, जुलाई 13 -- सोमवार की अहले सुबह नशे में धुत बिहार पुलिस के एक जवान ने भगवानपुर में एनएच-22 पर जमकर हंगामा किया। इतना ही नहीं अपनी सर्विस रिवाल्वर से उसने एक सेना के जवान पर फायरिंग भी की। हालांकि सेना का जवान बाल-बाल बच गया। हंगाने और फायरिंग की सूचना पर स्थानीय थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और हंगामा कर रहे पुलिसकर्मी को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार पुलिसकर्मी दीपक कुमार जहानाबाद का रहने का रहने वाला है और वर्तमान में फार्विसगंज थाना में एएसआई के पद पर कार्यरत है। यह भी पढ़ें- Bhabua News: भगवानपुर पुलिस के खिलाफ कलेक्ट्रेट पर प्रर्दशन घटना का विवरण इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार एएसआई का हंगामा करीब एक घंटे तक चलता रहा। पूरी घटना हाजीपुर-मुजफ्फरपुर एनएच 22 पर भगवानपुर थाना क्षेत्र के वफापुर बांथु गांव के समीप की है। घटन...