मुजफ्फरपुर, जुलाई 5 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता/अजय कुमार पांडेय। मुजफ्फरपुर से नेपाल के सीमावर्ती सीतामढ़ी जिले के सोनबरसा प्रखंड तक एनएच 22 के चौड़ीकरण के लिए अभी इंतजार करना पड़ सकता है। इसका कारण एनएच 22 के मुजफ्फरपुर-सोनबरसा खंड के चौड़ीकरण के लिए निविदादाता का सामने नहीं आना है। इसके चलते एनएचएआई को इसके लिए निविदा निकालने की समय सीमा बार-बार बढ़ानी पड़ रही है。

निविदा की अवधि विस्तार एनएचएआई ने सड़क चौड़ीकरण की निविदा का सातवीं बार अवधि विस्तार किया है। निविदा के लिए अब 21 जुलाई तक की तिथि निर्धारित की गई है। इसके पूर्व अवधि विस्तार देते हुए दो जुलाई की तिथि निर्धारित की गई थी। लेकिन, किसी निविदादाता के सामने नहीं आने पर एनएचएआई को अवधि विस्तार का निर्णय लेना पड़ा है। हालांकि, एनएचएआई सूत्रों ने इस बार भी निविदा में बोली लगाने को...