नवादा, जुलाई 4 -- नवादा में एनएच-20 पर अज्ञात वाहन से कुचलकर बाइक सवार की मौत हो गयी। घटना गुरुवार की देर रात अकबरपुर थाना क्षेत्र में केन्दुआ फ्लाई ओवर पर की बतायी जाती है। मृतक 29 वर्षीय रौशन कुमार रजौली थाना क्षेत्र के एकम्बा गांव के सरजू राजवंशी का बेटा बताया जाता है। घटना में बाइक पर सवार दो अन्य लोग भी घायल हो गये। सूचना पर अकबरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को देर रात सदर अस्पताल भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने रौशन को मृत घोषित कर दिया। वहीं दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया।

मृतक की पहचानअकबरपुर एसएचओ रूपेश कुमार सिन्हा ने बताया कि अज्ञात वाहन से टक्कर की सूचना मिली। जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों को अस्पताल पहुंचाया। जहां एक युवक को मृत घोषित कर दिया गया। शुक्रवार को सदर अस्पताल में पोस्टमार्ट...