औरंगाबाद, अप्रैल 1 -- मदनपुर के बनियां घटराईन मोड़ पर सड़क पार करने के दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आने से भाजपा के वरीय नेता उमाशंकर पाठक बाल-बाल बच गए। वे किसी कार्य से एनएच-19 पार कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें झटका मार दिया, जिससे वे सड़क पर गिर पड़े। हालांकि उन्हें केवल हल्की चोटें आईं और वाहन चालक मौके से फरार हो गया। उमाशंकर पाठक ने बताया कि वे किसी तरह सुरक्षित बच गए। उन्होंने बनियां घटराईन मोड़ को अत्यंत खतरनाक बताते हुए कहा कि यहां आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं और कई लोगों की जान जा चुकी है, जबकि कई घायल होकर गंभीर स्थिति में पहुंच चुके हैं। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से यहां ओवरब्रिज निर्माण की मांग दोहराई। ग्रामीणों ने भी बताया कि इस संबंध में प्राधिकरण को आवेदन दिया जा चुका है और उच्च न्याय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.