सासाराम, जून 9 -- गलत लेन में तेज रफ्तार से जा रहा था हाइवा, कटर मशीन से काटकर निकाला गया चालक शिवसागर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर मंगलवार की दोपहर घोरघट के समीप हाइवा ट्रक और मिक्सिंग ट्रक के बीच आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई।

दुर्घटना के कारण दुर्घटना में दोनों वाहनों के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। थानाध्यक्ष रितेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हाइवा ट्रक के गलत दिशा में चलने की बात सामने आई है। दोनों वाहन तेज गति में थे, जिसके कारण टक्कर बेहद जोरदार हुई।

राहत और बचाव कार्य हादसे में हाइवा चालक वाहन के केबिन में बुरी तरह फंस गया। उसे बाहर निकालने के लिए कटर मशीन से लोहे का एंगल काटना पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और एनएचएआई की एंबुलेंस टीम मौके पर पहुंची तथा राहत एवं बचाव कार्य श...