औरंगाबाद, मार्च 14 -- मदनपुर थाना क्षेत्र के एनएच-19 पर शुक्रवार की शाम सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति को स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान नगमतिया निवासी राजेंद्र प्रजापति के पुत्र प्रमोद प्रजापति के रूप में हुई है। घटना के बाद ग्रामीणों ने उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मदनपुर में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। बताया जाता है कि प्रमोद प्रजापति किसी काम से घर से निकलकर सड़क पार कर रहा था, तभी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद वह सड़क किनारे गड्ढेनुमा खाई में गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय ग्रामीण सुबोध सिंह ने बताया कि बनियां घटराईन मोड़ पर आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं और अब...