औरंगाबाद, अप्रैल 28 -- सवार लोगों ने कूदकर बचाई जान, तारा मंदिर के पास मची अफरा-तफरी फोटो- 27 अप्रैल एयूआर 22 कैप्शन- कनबेहरी तारा मंदिर के समीप एनएच-19 पर जलती सीएनजी कार औरंगाबाद। औरंगाबाद सदर प्रखंड के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत कनबेहरी स्थित तारा मंदिर के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-19 पर सोमवार को चलती सीएनजी कार में अचानक आग लग गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार कार में गया जी से कुछ साधु-संत सवार होकर बनारस की ओर जा रहे थे। जैसे ही वाहन तारा मंदिर के पास पहुंचा, अचानक उसमें आग लग गई और देखते ही देखते कार धू-धू कर जलने लगी। घटना के दौरान कार में सवार लोगों ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई। आग लगने के कारण राजमार्ग पर कुछ देर के लिए वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन प्रभावित हुआ। अचानक हुई इस घटना से घटनास्थल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.