औरैया, जून 16 -- औरैया, संवाददाता। राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर मंगलवार देर रात एआरटीओ प्रवर्तन के विशेष अभियान के दौरान अनाधिकृत रूप से संचालित बसों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। चेकिंग के दौरान 10 बसों की जांच की गई, जिनमें विभिन्न अनियमितताएं मिलने पर सात बसों से कुल 2.70 लाख रुपये का ऑनलाइन जुर्माना मौके पर जमा कराया गया। वहीं दो बसों का चालान किया गया और एक बस को सीज कर दिया गया। एआरटीओ एन.सी. शर्मा ने बताया कि प्रवर्तन अभियान के दौरान कई बसें बिना वैध दस्तावेजों और निर्धारित नियमों के विपरीत संचालित होती मिलीं। कार्रवाई के दौरान सात बस संचालकों ने मौके पर ही ऑनलाइन चालान राशि जमा कर दी। यह भी पढ़ें- ओवरलोड और नशे में वाहन चलाने वालों से 1.14 लाख का जुर्माना वसूला दो बस संचालकों ने चालान का भुगतान करने से इनकार कर दिया, जिसके चलते उनके चा...