जहानाबाद, अप्रैल 23 -- लोगों में दहशत, सफर बना जोखिम भरा, अनियंत्रित वाहनों पर सख्ती जरूरी लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं से बढ़ी चिंता, बाजारों और गांवों के पास सबसे ज्यादा खतरा मेहंदिया, निज संवाददाता अरवल जिला से होकर गुजरने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग-139 पर इन दिनों सड़क दुर्घटनाओं का ग्राफ तेजी से बढ़ता जा रहा है। अरवल, बैदाराबाद, वालिदाद, मेहंदिया और कलेर जैसे प्रमुख बाजारों के साथ-साथ कई छोटे-छोटे गांव इस सड़क के किनारे बसे हुए हैं, जहां लगातार किसी न किसी प्रकार की दुर्घटना की घटनाएं सामने आती रहती हैं। इन हादसों ने आम लोगों के बीच भय का माहौल पैदा कर दिया है और अब इस मार्ग पर सफर करना जोखिम भरा होता जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, एनएच-139 पर दिन-रात तेज रफ्तार से गुजरने वाले ट्रक, बस और अन्य भारी वाहन अक्सर नियंत्रण खो देते हैं, जिसस...