औरंगाबाद, जनवरी 29 -- दाउदनगर अनुमंडल पदाधिकारी अमित राजन द्वारा ओबरा प्रखंड अंतर्गत एनएच-139 पर दुर्घटना संभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान भरूब मोड़, शादीपुर डिहरी, करा मोड़, खरांटी मोड़, पुनपुन नदी पर स्थित पुल, बेल मोड़ और देवी मंदिर के समीप के क्षेत्रों का जायजा लिया गया।निरीक्षण के क्रम में उपस्थित एनएचएआई के डीपीएम को निर्देश दिया गया कि चिन्हित दुर्घटना संभावित स्थलों पर दस दिनों के भीतर रंबल स्ट्रिप्स, अधिकतम गति सीमा से संबंधित साइनेज तथा दुर्घटना संभावित क्षेत्र दर्शाने वाले संकेतक अनिवार्य रूप से स्थापित किए जाएं, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।अनुमंडल पदाधिकारी दाउदनगर अमित राजन ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सुरक्षा उपायों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और तय समय...