औरंगाबाद, मई 15 -- बियाडा के लिए भूमि अधिग्रहण को 60 करोड़ रुपए उपलब्ध हुए निर्धारित समय में कार्य को पूर्ण करने का निर्देश फोटो- 15 मई एयूआर 26 कैप्शन- शुक्रवार को अपने कार्यालय कक्ष में बैठक में शामिल डीएम अभिलाषा शर्मा औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। औरंगाबाद जिला अंतर्गत एनएच-139 दाउदनगर बाईपास निर्माण एवं बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार से संबंधित भूमि अर्जन एवं प्रशासनिक कार्रवाई की प्रगति की समीक्षा शुक्रवार को की गई।

बैठक का आयोजन विकास आयुक्त, बिहार की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में डीएम अभिलाषा शर्मा, अपर समाहर्ता अनुग्रह नारायण सिंह, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी उपेंद्र पंडित तथा महाप्रबंधक मो. अफान शामिल हुए। एनएच-139 दाउदनगर बाईपास निर्माण हेतु दाउदनगर अंचल अंतर्गत विभिन्न मौजों में भूअर्ज...