एनएच 135 ए के निर्माण के लिए भवनों को तोड़ने का कार्य शुरू
अंबेडकर नगर, जुलाई 5 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। राष्ट्रीय राजमार्ग 135 ए के तीसरे फेज के निर्माण के लिए अकबरपुर व जलालपुर तहसील क्षेत्र में 355 मकानों व दुकानों को तोड़ने का कार्य प्रारंभ हो गया है। इससे पहले तीनों बाईपास पर मिट्टी पटाई के साथ ही मुख्य मार्ग पर पेड़ों के काटने की प्रक्रिया पूर्व से ही चल रही है। मार्ग में आने वाले अतिक्रमण के हट जाने के बाद मुख्य सड़क के निर्माण में तेजी आएगी। धार्मिक नगरी विंध्याचल व अयोध्या को जोड़ने के लिए एनएच 135 ए का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। इस एनएच का निर्माण तीन फेज में किया जाना है। पहले दो फेज का निर्माण लगभग पूर्ण हो चुका है। ऐसे में जौनपुर जनपद के पूर्वाचल विश्वविद्यालय से लेकर अकबरपुर के गोविंद गनेशपुर तक लगभग 44 किमी लंबे मार्ग का तीसरे फेज के रूप में निर्माण होना है। अम्बेडकरनगर जनपद मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.